बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने सीएम से 31 मई के बाद से दुकान खोलने के लिए लिखा पत्र

जनहित उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र सांसद को सौंपा

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। मोहनलाल गंज के सांसद व अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 31 मई के बाद से व्यापारियो की हितों को ध्यान में रखते हुए दुकानों को खोलने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। इससे पहले जनहित उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केके अवस्थी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी सांसद से मिला। इस दौरान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सांसद कौशल किशोर को सौंपा।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सांसद कौशल किशोर ने कहा कि लॉक डाउन के कारण व्यापारियो की दुकानें बंद हैं। जिसके कारण व्यापारी वर्ग काफी परेशान है।
व्यापारियों ने 31मई के बाद से दुकानों को सुबह 10 बजे शाम छह बजे तक खुलवाने का अनुरोध किया है।व्यापारियो की हितों व उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए दुकानों को 31 मई के बाद खोलने की अनुमति प्रदान करें। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी व जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से इस सम्बंध में मोबाइल से वार्ता की।
डेढ़ वर्षो से व्यापारियों की स्थिति लॉकडाउन के कारण अत्यंत दयनीय : केके अवस्थी
जनहित उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष केके अवस्थी ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से व्यापारियों की स्थिति लॉकडाउन के कारण अत्यंत दयनीय हो गई है। अधिकतम व्यापारियों के समक्ष व्यापार करना दुर्लभ हो गया है। लॉक डाउन से सबसे ज्यादा व्यापारी प्रभावित है। किंतु व्यापारी हित में सरकार की कोई नीति नहीं है। व्यापारियो के हित को ध्यान में रखते हुए कोई नीति बनाई जाए ताकि व्यापारियों का अस्तित्व बना रहे। व्यापारी भी अर्थ व्यवस्था का एक मजबूत स्तम्भ है। उसके हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष केके अवस्थी के साथ महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रस्तोगी, संगठन मंत्री विवेक श्रीवास्तव, हरि ओम सोनी, महानगर उपाध्यक्ष आशीष रस्तोगी, प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश्वर सोनी, विनय कुमार, महानगर मंत्री शुभम जोशी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री रमेश  यादव, अनुपम अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष आरके यादव,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गरुण इंदु लाखन, प्रदेश  संरक्षक राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

व्यापारियों की मुख्यमंत्री से पांच मांग

1-व्यापारियों को इस कोरोना काल में कम से कम 7 से 8 घण्टे व्यापार करने की अनुमति दी जाए जिससे व्यापारी वर्ग अपनी आजीविका चला सके।

2- पंजीकृत व्यापारियों को 50 हजार एवं अपंजीकृत को 20 हजार प्रति माह की सहायता लॉकडाउन के दौरान प्रदान की जाए।

3- लॉकडाउन के दौरान से लेकर 6 माह तक के बिजली बिल में फिक्स चार्ज एवं न्यूनतम चार्ज की छूट प्रदान की जाए।
4- व्यापारी के लोन खातों का ब्याज लॉक डाउन के दौरान का माफ़ कराया जाए।
5- जीएसटी के शून्य रिटर्न पर पेनाल्टी का प्रावधान समाप्त किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!