भगवान शिव की पूजा कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊमहाशिवरात्रि पर्व पर त्रिवेणीनगर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
सामाजिक कार्यकर्ता अमृता डिंगर ने बताया कि त्रिवेणीनगर में दक्षिण मुखी संकटमोचन हनुमान मंदिर है। यहां महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सामूहिक रूप से शिवलिंग की विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इसके साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर शिव भक्तों ने पौधे रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में रोहिणी यादव, अनुराग त्रिपाठी, रीमा कटियार, रेनू पाठक, सुनीता सिंह, रीता अरोरा, रितु गुप्ता, रामचंद्र पांडेय, नीलू सिंह, पुष्पा, ममता मिश्रा, मंजू त्रिपाठी, आशा मिश्रा और देवेश पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!