भाजपा के प्रचार में जुटा युवा मोर्चा

युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहारागंज व फिनिक्स मॉल जैसे बड़े-बड़े शॉपिंग मॉलों में प्रबुद्ध जनों को भाजपा का पटका एवं पत्रक देकर समर्थन करने की अपील की गई

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनऊ विधानसभा के सभी मंडलों में युद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। संगठन के मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि सहारागंज व फिनिक्स मॉल जैसे बड़े-बड़े शॉपिंग मॉलों में प्रबुद्ध जनों को भाजपा का पटका एवं पत्रक दे कर भाजपा का समर्थन करने की अपील की गई। पतंगों पर सोच ईमानदार काम दमदार, गरीबों को मुफ्त राशन, बिना भेदभाव की भर्ती, बहू बेटियों को अधिकार व यूपी मांगे फिर भाजपा सरकार आदि स्लोगन लिख कर के पतंगें उड़ाई गईं। वहीं रोडवेज बसों में यात्रियों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत गली-गली व घर-घर पहुंच कर कार्यकर्ता सरकार के 5 वर्ष के कार्यों के बारे में बता रहे हैं। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल गुप्ता, महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, सौरभ तिवारी, हर्ष शुक्ला, अविनाश यादव, वैभव सिंह, महामंत्री अमित त्रिपाठी व अभिषेक गुप्ता, मंत्री अतुल सिंह, सचिन सोनकर, अभिषेक श्रीवास्तव, आशुतोष तिवारी, मनीष शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा, कार्यसमिति सदस्य चेतन तिवारी, मंडल अध्यक्ष शानू ठाकुर, दिव्यांश गोयल,  तुषार मिश्रा, अंजनेय मिश्रा, सुमित रावत, ईशान निगम, रवि यादव आदि कार्यकर्ता लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!