भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल ;पंजी.के पदाधिकारियों ने दिया आश्वासन : उद्यमी, व्यापारी, किसान को अग्रिम पंक्ति का सम्मान दिलाना और उनकी समस्याओं का निराकरण कराना ही संगठन का उदे्श्य
जिला स्तर, नगर स्तर, बाजार स्तर, विधान सभा स्तर, ब्लाक स्तर, वार्ड स्तर, ग्राम सभा स्तर तक होगा संगठन का विस्तार
![](https://www.crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210621-WA0081-1.jpg)
क्राइम रिव्यू
लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल (पंजी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी नेता रितेश गुप्ता, संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी वरिष्ठ व्यापारी नेता हाफिज़ जलील अहमद सिदद्वीकी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ व्यापारी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा की वर्तमान समय में सम्पूर्ण देश और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में बहुत से उद्यमी, व्यापारी, किसान, संगठन होने के बावजूद उद्यमियों व्यापारियों और किसान भाइ्रयों की समस्याओं का निराकरण आज भी नहीं हो पा रहा है। अपने पूर्व के अनुभव को देखते हुए और लम्बे समय से विभिन्न उद्यमी, व्यापारी संगठनों में काम करने के दौरान हुए अपने अनुभव देखते हुए नया संगठन बनाये जाने का निर्णय लिया गया जिससे हम सभी लोग स्वतंत्र रूप से उद्यमी, व्यापारी, किसान के मान और सम्मान की लड़ाई लडते हुए उनको शासन/ प्रशासन और सभी राजनीतिक दलो के नजरों में अगरिम सम्मान दिला सकें। संगठन की पहली प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, हाफिज़ जलील अहमद सिदद्वीकी, अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि हम सभी लोगो ने बहुत लम्बे समय तक उद्यमी, व्यापारी राजनीति में कार्य किया है। संगठन का हम सभी लोगो को एक लम्बा अनुभव है, लेकिन उचित मंच न मिल पाने के कारण हम सभी लोग लम्बें समय से अपने को उपेछित महसूस कर रहे थे। हम सभी लोगो की आपस में समान विचारधारा होने के कारण एक साथ नया संगठन बनाकर कार्य करने का निर्णय लिया गया।
पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए रितेश गुप्ता हाफिज़ जलील अहमद सिदद्वीकी, अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा की सगंठन की आज प्रथम पत्रकारवार्ता है जिस में हम सभी लोग अपने संगठन के उद्ेश्यऔर अपने नये संगठन की जानकारी आप सभी भाईयों के माध्यम से उद्यमी, व्यापारी और किसान भाईयों सहित आम जनता तक पहुचाने का कार्य कर रहे है। अति शीघ्र ही संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, राजधानी लखनऊ की जिला सहित उत्तर प्रदेश के बहुत से जनपदों की कार्यकारिणी घोषित की जायेगी। संगठन ने यह भी निर्णय लिया है कि हम अपने संगठन को जिला स्तर, नगर स्तर, बाजार स्तर, विधान सभा स्तर, ब्लाक स्तर, वार्ड स्तर, ग्राम सभा स्तर तक बनाने का कार्य करेगें। विधान सभा स्तर, ब्लाक स्तर, वार्ड स्तर, ग्राम सभा स्तर पर बनने वाला भारत देश का यह प्रथम व्यापारिक संगठन होगा।