महिला दिवस : बेटियों की प्रतिभावान माताओं को मिला नव अंशिका सम्मान

मिशन शक्ति के तहत हुआ आठ महिलाओं का सम्मान

क्राइम रिव्यू

लखनऊ । नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला माह का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में महिला दिवस पर सोमवार को निराला नगर में हुए अभिनंदन समारोह में इन्द्रा सिंह, लीला मौर्या, रेखा मनोज शर्मा, वीना अग्रवाल, सुनीता देवी को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने बल पर बेटियों को शिखर पर पहुंचाया है। इस अवसर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त असिटेंट कमिश्नर कस्टम निखित खान और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ.मिथिलेश चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मंजू विष्ट ने महिलाओं को सम्मानित किया।

इनमे इंद्रा सिंह ने अपने दम पर अपनी बेटी को धाविका बनाया। वर्तमान में वह मैराथन की कुशल धाविका है। वीना अग्रवाल ने पति के स्वर्गवास के बाद अपने चारों बच्चों की परवरिश कर उन्हें डाक्टर और इंजीनियर बनाया। लीला मौर्या ने भी खुद के प्रयासों से अपने बच्चों को योग्य बनाया। रेखा मनोज शर्मा ने अपने हॉबी क्लास चला कर अपनी दोनो बेटियों को शिक्षित किया और प्रतिभाशाली अंतरराष्ट्रीय कलाकार तक बनाया। सुनीता देवी ने तो अपने पति को ही शिक्षित कर नौकरी लगवायी।

इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी, सुनील विष्ट, राजीव प्रकाश आशीष कश्यप, नोज त्यागी, डी.सिद्दीकी सहित अन्य उपस्थित रहे।

नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि चूंकि इस साल 8 मार्च, सोमवार को पड़ रहा है। इसलिए पूरे महीने हर सोमवार को विविध कार्यक्रम “मिशन शक्ति” के तहत आयोजित किये जाएंगे। इसमें समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। यह समारोह शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित किये जा रहे हैं। इस कड़ी में पहले दिन 1 मार्च को घरों में काम करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस क्रम में अब 15, 22 और 29 मार्च को भी कार्यक्रम होंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!