महिला से रेप की कोशिश, विरोध पर हासिया मार कर किया लहूलुहान 

 

-मड़ियांव के एक गांव की घटना, महिला ने जेवर लूटने का भी लगाया आरोप
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र खेत मे गेहूं काटने गई महिला से युवक ने रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर हासिया मार कर लहूलुहान कर दिया। महिला ने जेवर भी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 मड़ियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह गुरुवार को खेत मे गेहूं काटने गई थी। तभी भुड़ पुरवा गांव के रहने वाले मथुरा का बेटा पंकज उसे खदान में खींच ले गया। जहां उसके साथ रेप करने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास बचाव में आ गई। आरोपी ने सास को धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने हासिया से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे पीड़िता बेहोश हो गई। सास से जानकारी पाकर पहुंचे परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके पायल, बाला और मंगलसूत्र भी निकाल ले गया। डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!