मिशन शक्ति : महिलाओं ने जाने अपने अधिकार

लखनऊ के नंदोली गांव में मिशन शक्ति का आयोजन

क्राइम रिव्यू 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर ‘मिशन शक्ति’ का आयोजन निगोहां थाना अंतर्गत ग्राम नंदोली में किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्राओ व महिलाओ को उनके अधिकारो व स्वावलम्भी बनने की विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस बैंड ने राष्ट्रीय गान पेश किया। इस अवसर पर थाना निगोहां के कोतवाल नंदकिशोर ने महिलाओं व छात्राओं को पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी 112, हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 इत्यादि नंबरों के बारे में जानकारी दी। वही मुकेश सिंह चौहान, शिखा शर्मा, संध्या सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह और वर्षा शर्मा ने गांव की महिलाओं को सरकार की योजनाओं और अधिकार के बारे में जागरूक किया। गांव की पूर्व प्रधान रीना सिंह, बीडीसी सदस्य वंदना सिंह, समाजसेवी आईपी सिंह, सत्यम सिंह ने भी अपने विचारों से महिलाओं को जागरूक किया। सरल केयर फाउंडेशन सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रीता सिंह ने शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शासन ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, व उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य है कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके। सरल केयर फाउंडेशन के द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर थाना निगोहां थाना के एसआई प्रेमशंकर पांडेय, एसआई राम समुझ यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!