मिशन शक्ति : महिलाओं व छात्राओं को बताए उनके अधिकार

सीतापुर के आर.एम. पी. (पी .जी ) कालेज में हुआ कार्यक्रम का आयोज

क्राइम रिव्यू

सीतापुर। मिशनशक्ति के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्भी बनाने के क्रम में शनिवार को आर.एम. पी. (पी .जी ) कालेज, सीतापुर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्राओ को महिलाओ से सम्बन्धित अधिकारो व स्वावलम्भी बनने की जानकारी विस्तार से दी गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ज़िलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शासन ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, व उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य है कि महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी मिल सके।
पुलिस अधिक्षक आर.पी. सिंह ने महिलाओं व छात्राओं को पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी 112, हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 इत्यादि नंबरों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और छात्राओं द्वारा किए गए सवालों के भी जवाब भी दिए।  मुख्य वक्ता अपर पुलिस अधिक्षक दक्षिण एम.पी  सिंह ने महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि रश्मि सिंह ने कहा कि यदि नारी का सम्मान होगा, तो उन्हें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति स्वत: ही हो जाएगी। कार्यक्रम में प्राचार्य डा.जयवीर सिंह व  समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!