यूपी एसटीएफ ने मुंबई में मनसे नेता के हत्यारोपी इरफान उर्फ सोनू को दबोचा

हत्या के बाद गोरखपुर में छिपकर रह रहा था शूटर, लखनऊ के कठौता झील के पास आया था किसी से मिलने, पकड़ा गया

क्राइम रिव्यू
 

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के थाणे में 23 नवम्बर 2020 को मनसे नेता जमील शेख की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर इरफान उर्फ सोनू को शनिवार को धर दबोचा। एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही की टीम ने शातिर शूटर को विभूति खण्ड के कठौता झील के पास से गिरफ्तार किया है। शूटर ने मुंबई के एनसीपी नेता नजीबुल्लाह के इशारे पर हत्या की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।

 

एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना  (मनसे) के पदाधिकारी  एवं  आरटीआई कार्यकर्ता जमील अहमद  शेख पुत्र  अब्दुल रब की 23 नवम्बर 2020 को थाना क्षेत्र  राबोड़ी थाणे, महाराष्ट्र छोटी मस्जिद के पास हत्या कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों  के  विरूद्ध मु0अ0सं0  497/2020 धारा 302/34  भादवि0  3/25/27 आर्म्स  ऐक्ट,  37(1)/135  महाराष्ट्र पुलिस एक्ट थाना राबोड़ी जिला थाणे महाराष्ट्र में पंजीकृत हुआ था। 17 मार्च 2021 कोर्ट द्वारा ओसामा  एवं  इरफान के विरूद्ध एनबीडब्ल्यू निर्गत  किया गया था। उक्त  मुकदमें फरार अभियुक्तों की  गिरफ्तारी  एवं  विवेचना  में  सहयोग  हेतु  डिप्टी कमीश्नर क्राइम ब्रॉच, थाणे सिटी द्वारा अपर पुलिस  महानिदेशक,  एसटीएफ, उ0प्र0  लखनऊ से  अनुरोध  किया गया था, जिसके क्रम  में धर्मेश शाही,  पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ उ0प्र0 लखनऊ के  पर्यवेक्षण में सत्यप्रकाश सिंह, निरीक्षक के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड इकाई, गोरखपुर द्वारा अभिसूचना  संकलन की कार्यवाही की जा रही  थी। अभिसूचना  संकलन एवं क्राइम  ब्रॉच यूनिट-01 निरीक्षक नितिन  ठाकरे  से अभिसूचनाओं को साझा किया गया तो  ज्ञात हुआ कि उक्त घटना का अभियुक्त इरफान सोनू शेख मंसूरी उर्फ राजधनिया उर्फ रामधनी उर्फ पंकज  उर्फ मोटू पुत्र सोनू  निवासी-खीरिया, थाना  गुलरिहा,  जनपद-गोरखपुर गोरखपुर में ही छिपकर रह रहा है।

एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शूटर इरफान 3 अप्रैल को कठौता झील चौराहे के पास किसी व्यक्ति से मिलने आ रहा है। उसके बाद वहाँ से कहीं बाहर भाग जायेगा। जिसपर निरीक्षक  सत्य प्रकाश सिंह, उ0नि0  सूरज नाथ सिंह, उ0नि0  आलोक राय,  हे0का0  यशवन्त सिंह,  हे0 का0 सुशील चौधरी,  हे0का0  संतोष सिंह,  हे0का0  नसीरूद्दीन,  हे0का0 अखिलेश  कुमार श्रीवास्तव एवं  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे यूनिट प्रथम  क्राइम ब्रान्च  ठाणे महाराष्ट्र अपनी टीम के साथ कठौता झील चौराहे के पास पहुॅचकर इरफान को  गिरफ्तार कर लिया।
मस्जिद से बाहर निकलने के बाद पीछा करके मार दी गोली
पूछताछ पर गिरफ्तार इरफान ने बताया कि  23 नवम्बर 2020 को ओेसामा ने शाहिद को रूम पर बुलाया और मुझसे एवं शाहिद  से बोला कि आज ही
जमील शेख की हत्या करनी है। मैं और शाहिद ओसामा की मोटरसाइकिल से राबोड़ी मस्जिद गये, शाहिद हेलमेट लगाये था। ओसामा शाहिद की मोटर  साइकिल से हम लोगो के साथ गया। जमील  शेख  जब राबोड़ी मस्जिद से बाहर निकला तब हम लोग  उसके पीछे लग गये। शाहिद मोटरसाइकिल चला  रहा था। मैं पीछे बैठा था। कुछ दूर आगे जाकर मैंने  जमील शेख की गोली मारकर हत्या कर  दी। हत्या  के दौरान ओसामा बाइक से आगे पीछे अगल-बगल था।
एनसीपी नेता ने दी थी हत्या की सुपारी
यह हत्या निवासी-राबोडी थाणे महाराष्ट्र निवासी व एनसीपी का नेता (कारपोरेटर) नजीबुल्लाह के कहने  पर (सुपारी देने  पर) की गई थी। इरफान ने बताया हत्या का सौदा कितने रुपये में हुआ, यह उसे नहीं पता है। लेकिन हत्या के लिए उसको दो लाख रुपये मिलने थे।
ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम विधिक  कार्यवाही हेतु महाराष्ट्र क्राइम ब्रान्च यूनिट प्रथम को  सुपुर्द 
गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायलय सीजीएम  लखनऊ के समक्ष  पेश कर सक्षम न्यायालय मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी थाणे महाराष्ट्र के समक्ष पेश  करने हेतु ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम विधिक  कार्यवाही हेतु महाराष्ट्र क्राइम ब्रान्च यूनिट प्रथम को  सुपुर्द कर भेजा गया। अग्रमि विधिक कार्यवाही  क्राइम ब्रान्च यूनिट प्रथम  ठाणे महाराष्ट्र  द्वारा की  जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!