“ये वो मुल्क है जिसका नाम है हिंदुस्तान “

“ये वो मुल्क है जिसका नाम है हिंदुस्तान ”

ये मुल्क वो है जिसका नाम है हिंदुस्तान,

   यहां न कोई हिन्दू है और न ही कोई मुसलमान,
यहां न कोई सिक्ख और न ही कोई ईसाई है,
    क्योंकि देश की खातिर सबने अपनी जान गवाई है,
हम एक थे,एक हैं,और एक ही रहेंगे सदा,
     क्योंकि हमारे दिलों में सिर्फ हिंदुस्तान है बसा,
ये वो मुल्क है जहां लता के सुर सुनाई देते हैं,
     और युवाओं में वैज्ञानिक कलाम दिखाई देते हैं,  यहां लोगो के दिलो में केवल हिंदुस्तान बसता है,
       ये वो धरती है,जहां कीचड़ में भी कमल का फूल खिलता है,
     तो बस यूं ही ये कमल खिलता रहना चाहिए,
          हमारे दिलों में हिन्दू मुसलमान नही,
             सिर्फ हिंदुस्तान बसना चाहिए।
 प्रस्तुति:अभिनव कुमार श्रीवास्तव, छात्र बीए तृतीय वर्ष, लखनऊ विश्वविद्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!