राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी: अनूप शुक्ला

 

क्राइम रिव्यू

-प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा लखनऊ पूर्वी विधानसभा का सम्मलेन आज होटल एक्सप्रेस इन रिंग रोड पर सम्पन्न हुआ।
सम्मलेन मे मुख्य अतिथि मा० अनूप शुक्ला जी का फूल, मालाओं, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर जोरदार स्वागत हुआ।
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा सम्मलेन अध्यक्ष स्नेहलता सिंह प्रदेश महासचिव को पूर्वी विधानसभा की जिम्मेदारी प्रदान कर चुनाव मैदान में उतारा गया | मुख्य अतिथि द्वारा स्नेहलता सिंह को सम्मानित कर तलवार भेट कर नारी सुरक्षा एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वाहन किया।


मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला जी ने कहा समाज में महिलाए 46 प्रतिशत है परन्तु उ०प्र० की विधानसभा में महिलाओं का प्रतिशत 5 प्रतिशत के आसपास है | लखनऊ महिलाओं के अपराध में उ०प्र० नं०- 1 पर है | आज अगर समाचार पत्र या चैनल, सोशल मीडिया के माध्यम से पता चलता है की महिलाए सबसे ज्यादा पीड़ित है और उनके अधिकारों के लिए किसी भी सरकार ने ध्यान नही दिया अगर ध्यान दिया होता तो विधानसभा एवं सांसद में महिलाओं की संख्या इतनी कम न होती | बारी-बारी से सभी राजनैतिक दलों ने महिलाओं को भ्रमित कर वोट लेने का काम किया है परन्तु उनके अधिकारों के प्रति किसी को कोई चिन्ता नहीं है। महिलाए सबसे ज्यादा मेहनत करती है, मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है परन्तु महिलाओं की हिस्सेदारी घटती जा रही है | ऐसे में महिलाए अपने को ठगा महसूस कर रही है |
इन्ही विषयों को लेकर संगठन ने फैसला किया है कि आगामी चुनाव 2022 उ०प्र० की सभी विधानसभाओ में प्रत्यासी उतारे जाएंगे जिसमे व्यापारियों एवं महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी | इसी के मद्देनजर आज लखनऊ के पूर्वी विधानसभा से स्नेहलता सिंह जी को प्रभारी बनाया गया है |
समारोह म पूर्वी विधानसभा के 12 वार्डो में वार्ड कमेटियाँ बनाई गई | रचना मिश्रा- प्रदेश सचिव (महिला), अमिता गुप्ता- जिला चेयरमैन, अनुजा श्रीवास्तव- नगर चेयरमैन, हिना नदीम- जिला प्रभारी, जया तिवारी- नगर अध्यक्ष, प्रीती श्रीवास्तव- प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मीनाक्षी चौधरी- नगर प्रभारी, पूनम कालरा- जिला महासचिव, प्रेमा बनौला- जिला उपाध्यक्ष, रजनी शुक्ला- प्रवक्ता, सीमा टंडन- जिला उपाध्यक्ष, अनिका आब्दी- जिला सचिव, तनुजा भट्ट- नगर सचिव, हिमाद्री सिंह- जिला कोषाध्यक्ष, अर्चना कुमारी- कार्यकारिणी सदस्य, मनीषा खेतान- नगर सचिव, ममता समान्त- जिला मीडिया प्रभारी, सरिता सक्सेना- कार्यकारिणी सदस्य, मीना कुमार- नगर सचिव, सुमन मौर्या- नगर सचिव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में गणेश यादव- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ० पी० सी० गुप्ता- प्रदेश उपाध्यक्ष, शशिकान्त तिवारी- प्रदेश उपाध्यक्ष युवा, अजय मौर्या- प्रदेश सचिव, उपदेश सिंह- युवा प्रदेश सचिव जी ने महिलाओं को समाज में सम्मान एवं अधिकार देने की बात कही |
आनन्द श्रीवास्तव प्रदेश सचिव जी को संगठन संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाकर गोरखपुर मण्डल की जिम्मेदारी दी गई एवं पूनम शर्मा जी को जिला उपाध्यक्ष (महिला) मनोनीत किया

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!