लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित ने गरीबों को बांटी दीपावली की सामग्री

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उत्तरी विधानसभा के विधायक प्रत्याशी है लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उत्तरी विधानसभा से घोषित उम्मीदवार लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित ने मंडल के पदाधिकारियों के साथ दीपावली के शुभ अवसर पर गरीबों में दीपावली की सामग्री का वितरण किया गया।।इस मौके पर लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित ने कहा कि वह उत्तर विधानसभा में अपने चुनाव प्रचार की सामग्री को कम करके हर घर में दीप जलाना चाहते हैं। जिससे सभी रोशनी के इस पर्व को खुशियों के साथ मना सके। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा कि संगठन का मतलब ही समाज सेवा है।राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल ने कहा जहां अन्य प्रत्याशी गण चुनाव प्रचार में पैसा खर्च कर रहे हैं, वही लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित लगातार समाज सेवा में लगे हुए हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव नीलेश सिंह, महासचिव बब्बू पांडे, सचिव प्रमोद मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी गुड़िया निगम, लखनऊ जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रवि गांधी, जिला संरक्षक प्रशांत पांडे, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, राम मिलन सिंह, मोहम्मद अहमद, राजा भैया, आशुतोष मिश्रा व गोरागिनी यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!