लखनऊ- गुड़म्बा में चुनावी रंजिश में प्रधान प्रत्याशी को मारी गई गोली

पीड़ित ट्रामा सेंटर में भर्ती, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। गुड़म्बा के ककहड़ी गांव में चुनावी रंजिश में प्रधान पद के प्रत्याशी व सपा कार्यकर्ता राम प्रकाश यादव (50) को शुक्रवार शाम स्विफ्ट डिजायर सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली केे छर्रे उनके सीने में लग गए। घटना के समय  राम प्रकाश अपनी बुलेट से घर जा रहा था। गोली की आवाज सुनकर लोग मदद को दौड़े। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। परिवारीजन घायल को लेकर गुड़म्बा थाने पहुँचे। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

गुड़म्बा के ककहड़ी गांव निवासी राम प्रकाश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है। साथ ही वह कोटेदार भी है। घायल के बेटे विवेक यादव ने बताया कि ककहड़ी मोड़ के पास अपना पेट्रोल पंप बन रहा है। काम खत्म होने के बाद वह बुलेट से घर जा रहे थे। अभी वह कुछ दूर ही पहुंचे ही थे कि पीछे से डिजायर गाड़ी से तीन युवक आये। इससे पहले राम प्रकाश कुछ समझ पाते युवको ने उनपर फायर कर दिया। लेकिन फायर मिस हो गया। जिसके बाद उनपर दूसरा फायर किया गया। जिसके छर्रे उनके सीने में लग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के मजदूर व अन्य राहगीर मदद को दौड़े। जिसपर हमलावर मौके से फरार हो गए।
संघर्ष में छुटा हमलावरों का असलहा
घटना के समय राम प्रकाश हमलावरो से भिड़ गए। जिससे हमलावरों के दो तमंचे हाथ से छूटकर गिर गया। इस दौरान हमलावरों ने पीड़ित के सिर पर तमंचे की बट्ट से भी हमला किया। जिससे उनका सिर फट गया। इससे पहले की हमलावर अपना असलहा उठा पाते, लोगो को मदद में आता देख को हमलावर असलहा छोड़ कर भाग निकले। मौके पर गोली भी मिली है। जिसे गुड़म्बा पुलिस को सौंप दिया गया है।
चुनावी रंजिश में हमले की जताई आशंका
बेटे का बयान
घायल के बेटे विवेक ने बताया कि पिता राम प्रकाश पैकरामऊ ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। कुछ लोग नहीं चाहते है कि वह चुनाव लड़े। बेटे का आरोप है उन पर विपक्षियो द्वारा ही चुनावी रंजिश में हमला किया गया है।
 
नहीं लगा डायल 112,  खुद घायल को थाना पहुंचे परिजन
विवेक ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर फोन किया। लेकिन नम्बर नहीं लगा। जिसके बाद वह परिचितों की मदद से पिता को थाने पहुंचे। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। इंस्पेक्टर गुड़म्बा फरीद अहमद ने बताया है कि 12 बोर के तमंचे से फायर किया गया है। सीने में छर्रे लगे है। डाक्टरो ने खतरे से बाहर बताया है। घायल के बेटे ने गांव के ही राम शरण पर शक जताते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह का बयान 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!