लखनऊ : दूसरे युवक से बढ़ती नजदीकी पर प्रेमी ने की थी किन्नर की हत्या

मडियांव पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा, आलाकत्ल बरामद

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। मडियांव में जेंडर चेंज कराकर किन्नर बनी आयुष्मान उर्फ जोया की हत्या उसकी दूसरे युवक से बढ़ती नजदीकी से नाराज होकर प्रेमी फैजान ने की थी। मडियांव पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार करके 48 घण्टे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तावा भी बरामद किया है।

एडीसीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि दो फरवरी को मड़ियांव इलाके के पल्टन छावनी में नेमचंद यादव के मकान में किराए पर रहने वाले किन्नर आयुष्मान उर्फ जोया (25) का शव बंद कमरे में मिला था। जांच में पता चला था कि मृतक अपना जेंडर चेंज कराकर किन्नर बन गई। वह किन्नरों के साथ रहकर ढोलक बजाने का कार्य करती थी। पलटन छावनी के मकान में वह फैजान नामक युवक के साथ रहती थी। मृतक के पिता  राजाजीपुरम निवासी संजीव कुमार सिंह ने मो.फैजान पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। एसीपी अलीगंज सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि फैजान हत्या के बाद से फरार था। हत्यारोपी की तलाश में लगी पुलिस टीम ने उसे कानपुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में फैजान ने बताया कि पिछले 10 माह से वह जोया के साथ रिलेशनशिप में था। लेकिन कुछ समय जोया की नजदीकी दूसरे युवक से हो गई थी।  इस बात को लेकर उसका जोया से झगड़ा होता था। 31 जनवरी की रात पहले उसके सिर पर लोहे के तवे से कई वार किया और फिर शीशे से कलाई काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह कमरा बन्दकर भाग गया। इंस्पेक्टर मडियांव वीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल खून लगा लोहे का तावा भी बरामद कर लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!