लखनऊ : महिलाओं व मासूम को बेरहमी से पीटने वाले चार दबंग गिरफ्तार

मामूली विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर की थी मारपीट, गुड़म्बा पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने बेहटा गांव में मामूली विवाद में महिलाओं व मासूम को बेरहमी से मारने वाले छह नामजद आरोपियो में से चार दबंगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुकदमे में नामजद बेहटा गांव के प्रधान के पति विनोद जायसवाल की भूमिका की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर गुडम्बा मुहम्मद अशरफ ने बताया कि बेहटा गांव में कलीम सड़क पर भैंस को नहला रहा था। इसी बीच वहां से पड़ोसी लाल मोहम्मद का बेटा नमाज पढ़ने जा रहा था। पानी की छीटे पड़ने में दोनों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर लाल मोहम्मद अपने भाई शान मोहम्मद व बेटों सूफियान व मोहम्मद रिजवान के साथ पहुंचा गया। सभी ने कलीम वबसके भाई फहीम के साथ घर की महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया। हमले में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। हमले में 9 वर्ष की मासूम भी गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे बेहटा चौकी प्रभारी मनोज मिश्रा द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कलीम की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि चौकी प्रभारी व विवेचक मनोज मिश्रा ने नामजद चार आरोपियों लाल मोहम्मद, शान मोहम्मद, सुफियान व मो रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।

नामजद बेहटा प्रधान के पति की भूमिका की जांच

इंस्पेक्टर गुडम्बा मुहम्मद अशरफ ने बताया कि नामजद छह आरोपियो में बेहटा गांव के प्रधान के पति विनोद जायसवाल का नाम भी शामिल है। घटना के समय के कुछ वीडियो फुटेज भी मिले है। मारपीट में विनोद जायसवाल की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!