लखनऊ में प्रियंका गांधी का युवाओं ने किया जोरदार स्वागत

 

क्राइम रिव्यू

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ. प्र प्रियंका गांधी के लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से चारबाग होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा (हुसैनगंज) पहुचने पर उ.प्र युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय,प्रदेश महासचिव शिवम त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश भर से आये हजारों की संख्या में उत्साहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों से भव्य स्वागत किया गया ।

शिवम त्रिपाठी ने बताया कि स्वागत के बाद प्रियंका गांधी के साथ सभी युवा कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरने में शामिल हुए।
इस अवसर पर संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी, जिला अध्यक्ष अंकित तिवारी,आदित्य सिंह,अर्जुन पंडित,अमन अग्निहोत्री,सत्यम गुप्ता,आयुष यादव,गौरव शुक्ला सहित हजारों की संख्या में प्रदेश, जिला एवं शहर अध्यक्ष के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!