लौह पुरूष की जयंती पर लौह शक्तियों को किया गया सम्मानित

क्राइम रिव्यू, लखनऊ

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित किया गया लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल सम्मान 2021
-पुलिस प्रशासन व समाज की अन्य विशिष्ट महिलाओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ। विगत 11 वर्षों से उत्तर प्रदेश में स्थापित संस्था सार्थक वेल्फेयर सोसाइटी (मावर्लस रिकार्ड बुक ऑफ इंडिया, ग्लोरी बुक ऑफ इंडिया द्वारा) देश, प्रदेश धरती से जुड़े उन संगठनों, व्यक्तियों को सम्मान देने का प्रयास करती है जिन्होंने आम जन मानस को देश की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया है। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाता है।

संस्था की ओर से हर वर्ष की भाँति इस साल लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर दिनाँक 31 अक्टूबर दिन रविवार को इंदिरा नगर स्थित बेबीएन इन होटल में सम्मान समारोह 2021 का आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्यारह पुलिस प्रशासन की महिलाओं एवं अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी पहचान बना रहीं नारी शक्तियों का सम्मानित किया गया। मुख्य आर्कषण में डा. अनीता सहगल वसुंधरा को आयरन लेडी की ख्याति से नवाजा जाना है। महिला विकास मंच, बिहार की राष्ट्रीय अध्यक्ष  वीणा मानवी जी को नेशनल सोशल वर्कर अवार्ड दिया।

अवार्ड प्राप्त करने वालों में अनिता प्रताप ( उपनियंत्रक सिविल डिफेंस), तेजस्वनी सिंह (कॉस्मेटिक इनोवेटर,रिसर्चर),सुषमा वर्मा( जिसने 7 साल में हाइस्कूल किया था),अंशिका पांडेय ( राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार) प्राप्त कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक, गायिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। बच्चों की प्रतिभा से हर कोई प्रफुल्लित हुआ। देश के शीर्ष वरिष्ठ व युवा स्वर मंच पर गूंजे, जिनमें जया श्रीवास्तव,साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड धारक अंकिता वाजपेयी व गिन्नी सहगल प्रमुख हैं। समारोह की मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल,पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्बोधन में कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ने देश की अखंडता को एक किया। वो गरीबों, किसानों के मसीहा कहे जाते थे। गरीब उनके दिल में बसते थे। देश के एकीकरण का श्रेय उन्हें ही जाता है। पूर्व मंत्री ने कहा आज बड़े गर्व का दिन है कि लौह पुरूष की जयंती पर आज लौह शक्तियों को सम्मानित किया गया है। समाज ऐसी शक्तियों का आगे बढ़कर सहयोग करे। उन्होंने कहा कि हम भारत की फूल और चिंगारी है आज ये संदेश देने की जरूरत है। नारी का सम्मान करें हम, तभी अभिमान करेंगे हम। इससे पहले आयरन लेडी अवार्ड से सम्मानित डॉ. अनीता सहगल ने कहा कि हर घर का एक सूरज होता है वो है महिला। उसकी रोशनी से घर, प्रदेश और देश रोशन होता है। कार्यक्रम आयोजक सार्थक वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने हर किसी का हौसला अफजाई किया। कार्यक्रम की सफलता पर मुख्य अतिथि व पूरे सार्थक वेलफेयर सोसाइटी की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप जी ने किया।
विशेष-संस्था द्वारा एक असहाय महिला निशि जायसवाल को उनके रोजगार के लिए एक उषा सिलाई मशीन (पावदान वाली )भेंट की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!