व्यापार मंडल ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित

व्यापार मंडल ने पुलिस कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर भी भेंट किए

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। कोरोना वायरस जैसी महामारी को मात देने के लिए राजधानी लखनऊ में भी आंशिक लॉकडाउन जारी है। आंशिक लाॅकडाउन के दौरान लोग घरों में रहकर इस बीमारी से लड़ रहे हैं लेकिन पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी व सफाईकर्मी जैसे तमाम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग अपनी जान जोखिम में डालकर अपने दायित्वों का बखूबी निवर्हन कर रहे हैं। इसीलिए इन्हें कोरोना वॉरियर्स नाम दिया गया है। ऐसे कोरोना योद्धाओं को गुरुवार को खुर्दही व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कोरोना महामारी में जनता की सेवा में लगे अंसल गोल्फ सिटी थाने सभी पुलिसकर्मियों और गोसाईंगंज सर्किल की पुलिस उपायुक्त स्वाति चौधरी इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह, सहित समस्त पुलिस कर्मियो
को खुर्दही व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविन्द कुमार निगम उर्फ मुन्नू निगम व अन्य व्यापारियों ने तहे दिल से स्वागत करते हुए फूल माला पहनाकर सभी पुलिस कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर भी भेंट किए

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!