संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया व्यापारियो का पूर्ण सहयोग का आश्वसन

कोरोना में व्यापारी सावधानी के साथ ही खोले दुकाने, करें एक दूसरे का सहयोग

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। कोरोना के बढ़ते कहर को देख संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने संगठन के विभिन्न इकाई अध्यक्षों से फोन पर वार्ता की और करोना महामारी से बचने के लिए सभी

व्यापारियो से पूर्ण सावधानी के साथ रहने का अनुरोध किया। संगठन के जुड़े सभी इकाइयों के अध्यक्षों ने व्यापारियों का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।
वार्ता के दौरान व्यापारियो ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया उनके क्षेत्र की दुकाने लगभग खुली है। अध्यक्ष ने अपने अपने क्षेत्र के व्यापारियों का सहयोग करने की बात कहते हुए कहा की यदि कोई व्यापारी किसी भी कारण  परेशान होता है तो आप उसकी मदद करिए। यदि आप नहीं कर पाते हैं तो तुरंत सूचना हमें दीजिए। उसकी हर तरह से मदद संगठन के सहयोग से की जाएगी। लखनऊ प्रशासन द्वारा केवल 8:00 से 8:00 रात्रि में लॉकडाउन संडे बंदी का आदेश जारी हुआ है। इसके अलावा सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए आप अपनी दुकान को खोल और बंद कर सकते हैं। राष्ट्रीय महासचिव नीलेश सिंह ने कोविद महामारी की अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन की निंदा की।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ जिला अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल कपूरथला अजीम कुरेशी डालीगंज लखनऊ नगर अध्यक्ष अर्पित मिश्रा कैसरबाग लखनऊ युवा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष वेदरतन सिंह बख्शी तालाब अध्यक्ष गौतम सिंह राणा पुरानिया अवधेश यादव मुबारकपुर अध्यक्ष पिंटू यादव आईआईएम रोड अध्यक्ष अजय जैन देवा रोड अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता लालबाग अध्यक्ष अमित रस्तोगी महानगर अध्यक्ष सोनू गौर विकास नगर अध्यक्ष  मनीष सिंह आलमबाग अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी मोहान रोड अध्यक्ष मुकेश शुक्ला गोमती नगर अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान इंदिरा नगर अध्यक्ष मानिक लाल वर्मा भरवारा अध्यक्ष गोमती नगर अध्यक्ष मुकेश मौर्य पारा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव जानकीपुरम अध्यक्ष विमलेश सिंह नगर रोड अध्यक्ष दिलीप यादव कुर्सी रोड अध्यक्ष रायसेन आदिल नगर कल्याण पुर अध्यक्ष अनिल सिंह अमानीगंज अध्यक्ष हिमांशु शुक्ला फैजुल्लागंज अध्यक्ष अनोरा कला अध्यक्ष तेलीबाग अध्यक्ष राज यादव शेरपुर अध्यक्ष नब्बू कुर्सी अध्यक्ष अंकित अग्रवाल अमीनाबाद अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल लाटूश रोड अध्यक्ष अनुभव तिवारी आशियाना अध्यक्ष सौरभ सिंह सरोजिनी नगर अध्यक्ष मनोज मौर्य समेसी मोहनलालगंज इत्यादि पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!