समाजवादी रसोई: बैलगाड़ी से हुआ भोजन वितरण

बढ़ते पेट्रोल दामों के चलते बैलगाड़ी से पहुँचा खाना

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। देश भर में पेट्रोल व डीज़ल दामों की बढ़ोतरी के चलते भारी विरोध है। इसी क्रम में समाजवादी रसोई विरोध दर्शाते हुए शनिवार को बैलगाड़ी से ट्रामा सेंटर पहुँची। खाने के कैरट को बैलगाड़ी में ही रखकर ले जाया गया। रसोई संचालक विकास यादव ने कहा कि देश भर पर इस भाजपा सरकार ने भारी संकट ला दिया है। हर ओर महँगाई की मार है। पेट्रोल तो सबसे आवश्यक है और उसके दाम आसमान छूँ रहें हैं। इतना महँगा पेट्रोल इस्तेमाल करने से अच्छा है कि वो पैसा जनसेवा मे लगाया जाएगा। बैलगाड़ी एक प्रतीक है कि इस सरकार ने देश को सालों पीछे ढकेल दिया है। आधुनिकरण के युग मे इंसान बैलगाड़ी पर आ गया है। लेकिन ये सरकार चाहे जितनी मुश्किलें पैदा कर दें, सेवा में सपा की मुहीम नही रुकेगी। जब सेवा को संकल्प माना है तो कोई विप्पति इसे रोक नही सकती। समाजवादी रसोई ने केजीएमसी गेट नो. 1 पर अपने स्थाई स्टौल पर पहुँच के भोजन वितरण किया। साथ ही लोगों से पेट्रोल दामों पर सवाल भी किए। जिसपर जनता ने कहा कि सिर्फ़ पेट्रोल ही नही हर ओर महँगाई है।रसोई ने ट्रामा सेंटर में भी नियमित भोजन वितरण किया। रोज़ की तरह भारी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। भोजन वितरण के दौरान लखनऊ बार महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव’जीतू’, अनुराग यादव, विरेंद्र यादव, शैलेंद्र लोधी, अभिषेक यादव आदि लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!