सहारा हॉस्पिटल में 150 किग्रा के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी हुई

सहारा हॉस्पिटल में बेरिएट्रिक एवं गैस्ट्रो सर्जन डॉ पुनीत गुप्ता ने की सर्जरी, कई बीमारियों से युवक को मिलेगा छुटकारा

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल के डॉ पुनीत गुप्ता ने 150 किलोग्राम वजन वाले एक युवक की सफल बेरियाट्रिक (मोटापा कम करने की) सर्जरी की है। युवक का कुछ दिनों से लगातार वजन बढ़ रहा था। डॉक्टर का दावा है कि इससे मरीज को कई रोगों से मुक्ति मिलेगी।अलीगंज निवासी 37 वर्षीय युवक का वजन कुछ ही समय में 100 किलोग्राम से बढ़कर 150 किलोग्राम तक पहुंच गया। बढ़ते मोटापे से युवक कई बीमारियों से ग्रसित हो गया था। उसका उठना-बैठना और चंद कदम चलना भी मुश्किल हो गया था। रात में खर्राटे आने की समस्या, कम उम्र में डायबिटीज, बीपी, सांस फूलने की बीमारियों ने घेर लिया था। इसके साथ ही साथ नींद में कमी से उसकी परेशानियाँ और बढ़ने लगी थी। फिर युवक को बेरियाट्रिक सर्जरी (मोटापा कम करने की) की जानकारी मिली। जिसके बाद युवक ने सहारा हॉस्पिटल में बेरिएट्रिक एवं गैस्ट्रो सर्जन डॉ पुनीत गुप्ता से संपर्क किया। डॉ गुप्ता ने युवक को भर्ती होकर सर्जरी करवाने की सलाह दी। साथ ही मरीज के परिजनों को सर्जरी से होने वाले फायदे के बारे में बताया। 20 नवम्बर को दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। डा. पुनीत गुप्ता ने बताया कि इस सर्जरी के बाद युवक का वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इस सर्जरी को करवाकर मरीज और उसके परिजन बेहद संतुष्ट थे। उन्होंने डॉक्टर, समस्त टीम एवं मैनेजमेंट को धन्यवाद दिया।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल के डॉ पुनीत गुप्ता ने बेरियाट्रिक सर्जरी करके नया आयाम स्थापित किया है। वह पहले भी इस तरह की कई बेरिएट्रिक सर्जरी सफलतापूर्वक कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!