सीडीआरआई कर्मी वर्षा सिंह की गला घोटकर हुई थी हत्या

जानकीपुरम पुलिस ने फरार पति को किया गिरफ्तार

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। सीडीआरआई में कार्यरत लैब टेक्नीशियन वर्षा सिंह (27) की गला घोटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम में इसका खुलासा हुआ है। जानकीपुरम पुलिस फरार पति को हत्या के आरोप में।गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह घरेलू कलह व पति का नौकरी न करने को लेकर अक्सर विवाद बना। वहीं मृतका के परिवारीजनों ने दहेज मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकीपुरम विस्तार स्थित सीडीआरआई में वर्षा सिंह लैब टेक्नीशियन थी। वह सीडीआरआई परिसर में स्थित टाइप-सी फ्लैट नं 29 में रहती थी। इंस्पेक्टर जानकीपुरम कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि बीती सोमवार रात पति विश्वेश्वर सिंह ने पुलिस कन्ट्रोल पर फोन कर पत्नी वर्षा के फांसी लगाये जाने की सूचना दी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घर बाहर खड़ी कार की पिछली सीट पर वर्षा का शव पड़ा था। पुलिस ने पति के मोबाइल पर कॉल की लेकिन उसका फोन बंद था। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मृतका के परिवारीजनों को दी गई।
एसीपी अलीगंज सैय्यद अब्बास ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटे जाने के बाद फंदे से लटकाये जाने की पुष्टि हुई है। बेटी की मौत की जानकारी पर मंगलवार सुबह मऊ से पिता विजय सिंह परिजनों संग राजधानी आ गये। उन्होने दहेज मांग पूरी न होने पर दामाद विश्वेश्वर सिंह व उसके परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व वर्षा का विवाह बरेली निवासी विश्वेश्वर से हुई थी। तभी से विश्वेश्वर सिंह और उसके घरवाले दहेज के लिए वर्षा को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न किये जाने पर दामाद बार-बार बेटी को मारने की धमकी देता था। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से देर शाम फरार पति को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!