सुनील कुमार तिवारी श्रमिक सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने 

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी जी ने सुनील कुमार तिवारी को श्रमिक सभा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किया है। सुनील कुमार तिवारी ने अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज एवं कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रमिक सभा राजेश कुमार मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा उनके ऊपर विश्वास जताने पर आभार व्यक्त किया है।
अपने जीवन में सुनील कुमार तिवारी ने कठिन से कठिन परिस्थितियां आने पर भी झुकना नहीं सीखा और संघर्ष करने का रास्ता ही चुना है। उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव के विषय में उनकी सहभागिता और भूमिका पूछे जाने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बताया कि मिट्टी के घर बनाने हेतु गारे का मसाला बनाने से लेकर अत्याधुनिक मिसाइल बनाने तक हर स्तर पर श्रमिक ही इमानदारी से लगे हुए हैं , अतः राजनीतिक दृष्टिकोण से भी श्रमिकों को उनका संख्या-वार समुचित प्रतिनिधित्व दिलाने में अखिल भारत हिंदू महासभा की श्रमिक सभा अपना पूरा दमखम लगा देगी। यह जानकारी अखिल भारत हिन्दू महासभा,उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!