सृष्टि अपार्टमेंट परिसर में धूमधाम से हुआ भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक

वासुदेश्वर महादेव साधना केंद्र, पंचवटी पार्क, सृष्टि अपार्टमेंट परिसर में भूतभावन महादेव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। श्रावण मास के अंतिम व रक्षा बंधन के पवित्र अवसर पर भगवान भोले नाथ का रुद्राभिषेक बड़े ही धूमधाम से सृष्टि अपार्टमेंट के निवासियों ने किया। रविवार को कुर्सी रोड स्थित वासुदेश्वर महादेव साधना केंद्र, पंचवटी पार्क, सृष्टि अपार्टमेंट परिसर में भूतभावन महादेव का रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्थानीय निवासी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने मिलकर भगवान भोले का अभिषेक किया। साथ ही भगवान भोले के भजनों का आनंद भी लिया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। सभी ने बारी बारी से भगवान भोले पर बेल-पत्र, जल, दूध, पुष्प इत्यदि से अभिषेक किया। भगवान भोले के मीठे मीठे भजनों पर भक्त झूमते नाचते रहे और भोले बाबा को मनाते रहे।

कार्यक्रम में परिसर व क्षेत्रवासी सम्मलित हुए। जिसमें प्रमुख रूप से विवेक शर्मा, रवि वर्मा, कमलेश शर्मा,अनुपम गुप्ता, दीपक कुमार, मनोज गुप्ता, विभास श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, ध्रुव मौर्या, अशोक वर्मा, डी.वी.सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ प्यारे लाल, सुधाकर श्रीवास्तव, ए.एस.तिवारी, अजय मिश्रा आदि परिवार सहित तमाम भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!