सृष्टि अपार्टमेंट रेजिडेंट एसोसिएशन के डीवी सिंह अध्यक्ष व विवेक शर्मा सचिव बने

कुर्सी रोड स्थित अपार्टमेंट में समस्त आवंटियों ने हिस्सा लिया, विवेक शर्मा दूसरी बार भी निर्विरोध चुने गए

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। सृष्टि अपार्टमेंट रेजिडेंट एसोसिएशन के रविवार को हुए चुनाव में डीवी सिंह अध्यक्ष व विवेक शर्मा को निर्विरोध दूसरी बार सचिव चुना गया। श्री शर्मा को मीडिया प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कुर्सी रोड स्थित अपार्टमेंट में समस्त आवंटियों ने हिस्सा लिया। जिसके बाद सभी की सहमति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। डीवी सिंह अध्यक्ष व विवेक शर्मा सचिव के अलावा अनुपम गुप्ता उपाध्यक्ष, सुधाकर श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, समिति समीक्षक रवि वर्मा व लेखाधिकारी कमलेश शर्मा को चुना गया। वही समिति संयोजक सदस्य डॉ.कुलदीप सिंह सैनी, ध्रुव मौर्या, करुणेश सिंह, डी.यू.बाबनकुले बनाये गए।
सचिव व मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से अशोक वर्मा, एलडी. पांडेय, प्रभात वर्मा, प्यारे लाल, अविनाश टण्डन, अजय यादव को संरक्षक मंडल में शामिल किया है। वही पंकज जैन, प्यारे लाल, सैफ खान को आरडब्ल्यूए का उपाध्यक्ष नामित किया है। बैठक में मनोज गुप्ता, राकेश बाजपेयी , सुजीत सचान और विभास श्रीवास्तव को नामित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!