स्वर्णिम फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किया

कोरोना में फाउंडेशन लगातार चला रही है भोजन वितरण का कार्य

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। स्वर्णिम फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को एक बार फिर से भोजन के पैकेट वितरित किया गया। रविवार को कोरोना वायरस महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन टू को देखते हुए।गोमती नगर क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों वा मुहल्लो में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन पहुँचाया गया।

भोजन वितरण के दौरान संस्था के उदय यादव ने कहा कि संस्था द्वारा मानव सेवा भावना के तहत गरीब असहाय लोगों के बीच भोजन व्यवस्था कराना हर इंसान का इंसानी धर्म होता है।

यह सेवा धर्म आगे भी जारी रहेगी। संस्था से सनी वर्मा ने बताया कि संस्था क्षेत्र में हर जरूरतमंदों के लिए पूर्व से सेवा करने का कार्य करने में जुटी है। इसी कड़ी के तहत लॉकडाउन में गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। संस्था से मनोज जोशी ने कहा कि सरकार के निर्देशों का अनुपालन करते हुए संस्था की ओर से गरीबो के बीच भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। वही, लोगो को शारीरिक दूरियों का अनुपालन करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान, कोरोना वेक्सीन लगवाने की अपील की। साथ में घर में रहने की अपील की। मौके पर उदय यादव, सनी वर्मा, दीपक राजपूत, मनोज जोशी , रविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!