7 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी में हुए योग कार्यक्रम, योग के प्रति किया गया जागरूक

क्राइम रिव्यू

लखनऊ।  7 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज यानि 21 जून को शहर की विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने विभिन्न पार्को में और आॅन योग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही शुद्ध वायु की आवश्यकता का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

बाल नृत्यांगना ने दिया योग करने का संदेश

योग करे निरोग रहे का संदेश बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी और अभिनव त्यागी ने घर पर रहकर योग करके संदेश दिया। सुबह रोज नियमित रूप से व्यायाम करें तो हम तमाम बीमारियों से दूर रहेंगे और एक स्वस्थ मन और स्वस्थ तन का निर्माण करेंगे। सकारात्मक सोच विकसित होती है।

जनसामान्य ने भी योगाभ्यास किया

बीरबल साहनी रोड ,गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में अज़हर जमाल सिद्दिक़ी ने लोगो को योग का प्रशिक्षण दिया। नजीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने उपाध्यक्ष अजहर जमाल सिद्दीकी, अनुज पंडित, संतोष यादव, ओम प्रकाश जयसवाल, के सह्योग से योग दिवस पर जरूरत मंद बच्चों महिलाओ पुरुषों को वस्त्र वितरित किये. कार्यक्रम में सिंघराज बिष्ट,राम प्रसाद यादव ,ज्योती किरन रतन,मीनाक्षी शुक्ला, विभु शुक्ला, उमेश चन्दना ,ईशा रतन, मिशा रतन अश्वित रतन शामिल थे।

वृक्षारोपण कर शुद्ध वायु का दिया संदेश

जन समाज सेवा संस्था द्वारा आर्य नगर अखाड़े वाला पार्क लखनऊ में, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर
वृक्षारोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष रनजीत सिंह ने कहा कि इस कोरोना काल में हम सबकों ऑक्सीजन और स्वच्छ हवा के महत्व के बारे में सबसे ज्यादा सचेत किया है। इस अवसर पर अनेक सिंह ,सुनील कुमार अग्रवाल ,मनमीत सिंह, बलवंत सिंह, युतिका सिंह, कुलदीप सिंह, हरविंदर सिंह, किशन सिंह उपस्थित थे।

श्रीमनकामेश्वर मंदिर उपवन में महिलाओं ने किया योग

मनकामेश्वर मंदिर उपवन में श्रीमहंत देव्यागिरि की अगुवाई में महिलाओं ने योगाभ्यास किया। आचार्य श्यामलेश के मार्गदर्शन में ज्योति अभिषेक, उपमा पाण्डेय, नेहा, पूनम अरोड़ा, रीतू अग्रहरि, गौरजा गिरि, कल्याणी गिरि सहित अन्य ने योगाभ्यास किया। श्रीमहंत ने बेलपत्र के 11 पौधो को भी महन्त जी ने रोपित किया।

आनलाइन हुआ योगा कार्यक्रम

यूथ हास्टल एसोसिएशन आफ इंडिया की शान-ए-अवध इकाई द्वारा ‘योगा ऐट होम’ कार्यक्रम का आयोजित हुआ। आनलाइन होने वाले इस कार्यक्रम में सबको घरों में रहकर योग करने को कहा गया था। कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत ये कार्यक्रम छतों एवं लान पर योग करके हुआ। इसमें दीपचंद गुप्ता,चंद्र भूषण अग्रवाल, नीतू कुरील,राजीव रावत,श्रेया रुबल जैन सहित अन्य सदस्य शामिल हुये.इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विकास नगर के अपार्टमेन्टस में हुआ योगाभ्यास

विकास नगर स्थित रोहतास अपार्टमेन्टस में वहां के निवासियों ने योगाभ्यास किया। जिसमें अपार्टमेंट में रहने वाले सभी स्त्री- पुरुष शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!