उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के रक्तदान शिविर में व्यापारियों ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत हुआ रक्तदान शिविर

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सप्ताह के अंतर्गत “रक्तदान शिविर” का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ “रक्तदान- महादान” की सोच के साथ दूसरों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने रक्तदान किया।

“रक्तदान शिविर “का शुभारंभ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं लोहिया ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ वी के शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, लखनऊ उपाध्यक्ष डॉक्टर साकेत चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए आगे बढ़ कर आये संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को प्रमाण पत्र देकर एवं उनकी प्रशंसा करके उनका उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आदर्श व्यापार मंडल सदैव समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता आया है। दूसरों की जिंदगी बचाने में सहायक होना वास्तव में भाग्य की बात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान करने वालों में संगठन के ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, व्यापारी अमित सिंह, आरती सिंह, अर्जुन अग्नि, राजकुमार, संजय सोनी, सूर्या यादव, पंकज यादव, मुन्ना यादव, रजनीश वर्मा, विजय पंडित, ललित गुप्ता, सूरज यादव, सुमित गुप्ता, मोहित, ओम प्रकाश, उमाकांत गुप्ता, जितेंद्र सिंह, दिनेश यादव आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!