नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए गुस्साई पत्नी ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ होने लगी चर्चा

क्राइम रिव्यू:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक नशेड़ी पति आए दिन अपनी पत्नी की पिटाई करता था। पत्नी भी ये सब सहते हुए परेशान हो गई तो उसने पति को सबक सिखाने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया और शराब के ठेके पर पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। मैनपुरी जिले में नशेड़ी पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ऐसा कदम उठाया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर का है। बुधवार की रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने पत्नी की पिटाई कर दी। महिला को गुस्सा आ गया और कई अन्य महिलाओं के साथ शराब के ठेके पर पहुंच गई। पत्नी ने महिलाओं के साथ मिलकर शराब के ठेके को आग लगा दी। ठेके के बाहर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एक महिला को हिरासत में लिया है।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर में गांव के बाहर देशी शराब का ठेका है। गांव के कई पुरुष आए दिन शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। बुधवार की रात अशोक ठेके से शराब पीकर आया और पत्नी रत्नेश को पीटने लगा। पति के आए दिन की मारपीट से महिला आग बबूला हो गई। उसने गांव की लगभग 20-30 महिलाओं को इकट्ठा किया और गांव के बाहर शराब ठेके पर पहुंच गई। इस दौरान एक महिला ने ठेके के अंदर आग भी लगा दी।

बताया जा रहा है कि महिलाओं द्वारा ठेके के बाहर तोड़फोड़ की गई। महिलाओं का आक्रोश देख ग्रामीण भी पीछे हट गए। देर रात सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। सेल्समैन ओमवीर निवासी मकरंदपुर थाना एलाऊ पुलिस ने बदनपुर निवासी राजकुमार, विजेंद्र, राजू, करू, अशोक की पत्नी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, वहीं अन्य की तलाश की जा रही है।

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर में बुधवार की रात जब महिलाओं का सब्र जवाब दे गया तो उन्होंने कानून को अपने हाथ में ले लिया। उनके हाथों में चूड़ियों के साथ ही डंडे भी दिखाई दिए। शराबी पतियों को सबक सिखाने के लिए अब महिलाएं एकजुट हो गईं हैं। वह ठेका हटाए जाने को लेकर भी मुहिम छेड़ने की बात कह रही हैं। बदनपुर स्थित शराब के ठेके में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक महिला रत्नेश कुमारी उर्फ रतनश्री को हिरासत में लिया है। महिला को छुड़ाने के लिए गांव की कई महिलाएं एकत्र हुईं और थाने की ओर चल दीं। लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि शराब को ठेके को हटाए जाने व अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!