अरविन्द राजभर का बड़ा बयान, भाजपा , सपा , बसपा और कांग्रेस समेत अन्य दल ओमप्रकाश राजभर से करना चाहते गठबंधन

क्राइम रिव्यू: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनसम्पर्क अभियान चला रही है तो वहीं पूर्वांचल की 28 सीटों पर अपनी पकड़ रखने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर चुनावी गुणा गणित में जुट गए है। इसी को लेकर सोमवार को आखिरी लोकसभा क्षेत्र रावर्ट्सगंज (सोनभद्र) के रामगढ़ बाजार में एक जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा , सपा , बसपा और कांग्रेस समेत अन्य दल हमसे गठबंधन करना चाहते हैं, क्योंकि वह ओमप्रकाश राजभर की ताकत को जानते हैं। आज ओमप्रकाश राजभर महागठबंधन को एक तराजू पर लाना चाहते हैं लेकिन कोई न कोई छिटक ही जा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समज पार्टी 28 सीटों पर पूर्वांचल में चुनाव लड़ेगी, जिसको लेकर हमारी तैयारी चल रही है।

विधानसभा चुनाव में दांव आजमा चुकी सुभासपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। 2024 में सुभासपा भूमिका क्या होगी? पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इस रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है। हालांकि लोकसभा चुनाव से पहले किए गए राजभर के दावे ने समर्थकों को चौंका दिया है। अरविंद राजभर का दावा, भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सभी दल गधबंधन करना चाहते हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी के लिए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस भाजपा सभी गठबंधन करना चाहते थे हम खुद ही नहीं गए। अब यूपी में हम मजबूत हैं इसलिए सभी हमसे जुडना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे ताकतवर पार्टी है तो समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में मजबूत पार्टी है। लोकसभा चुनाव में सुभासपा बड़ी भूमिका में होगी। इससे पहले निकाय चुनाव में सुहेलदेव पार्टी ने मजबूती से लड़कर नगर पंचायत के चुनाव मे अपना दम दिखा दिया।

अरविंद राजभर ने आगे कहा कि विधानसभा 2022 के चुनाव में हमने समाजवादी पार्टी को 45 सीटों से बढ़कर 125 सीटों तक पहुंचाया है। अगर भाजपा मोदी के नाम पर चुनाव जीतती तो पूर्वांचल के 8 जिलों में क्यों हार गए। लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी दल से गठबंधन हुआ तो हम 5 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि हमारी 28 सीटों पर तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!