चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन ने सीता रसोई में सहयोग पर 25 लोगों को किया अन्न पूरक सम्मान से सम्मानित

कार्यक्रम में लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ नीरज बोरा, पूर्व डीजीपी यूपी सुलखान सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका बिंदु बोरा, एसीपी महानगर जया शांडिल्य व डॉ सन्दीप कुमार रहे उपस्थित

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित सीता रसोई लखनऊ भोजन सेवा का प्रोत्साहन वर्धन एवं अन्न पूरक सम्मान 2022 का आयोजन बुधवार को भाउराव देवरस सिविल अस्पताल महानगर के इमरजेंसी गेट के पास किया गया। कार्यक्रम में 25 लोगो को अन्न पूरक सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ नीरज बोरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी यूपी सुलखान सिंह, वरिष्ठ समाजसेविका बिंदु बोरा, एसीपी महानगर जया शांडिल्य, डॉ सन्दीप कुमार उपस्थित रहे। डॉ नीरज बोरा ने फाउंडेशन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अन्न की सेवा का बड़ा महत्व है। हमारे यहां अन्न दान ही प्रमुख दान माना जाता है। श्री बोरा ने कहा कि यह हमारा संस्कार है कि मनुष्य के साथ पशुओं को भी भोजन प्रदान करते हैं। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि किसी भूखे को भोजन कराने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। वरिष्ठ समाजसेविका बिंदु बोरा ने फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम सिंह के द्वारा चलाई जा रही सीता रसोई की जमकर प्रशंसा की। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा ओम सिंह ने बताया पिछले 10 महीनों से सिविल अस्पताल के बाहर सीता रसोई चल रही है। इस कार्य मे बहुत से सहयोगियों ने अपना सहयोग दिया है। उन्हीं सहयोगियों को अन्न पूरक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने सीता रसोई पर अपने हाथों से लोगों को खाना परोसा। इस मौके पर सुलखान सिंह एवं जया शांडिल्य ने अस्पताल के स्टाफ को कंबल भी वितरित किया।

इनको मिला अन्नपूरक सम्मान

सम्मानित होने वालों में राजकुमार यादव, ध्रुव खरे, रोहित गुप्ता, अरुण कुमार सिंह, रीना मलिक, कनक वर्मा, सुधा चौधरी, सरिता चौधरी, कुसुम वर्मा ,रागिनी दीक्षित, स्वाति शर्मा, श्वेता चावला, स्वाति अहलूवालिया, विजय कुमार भल्ला, डॉ पवन कुमार मिश्रा, शरद मल्होत्रा, ओपी सिंह, पंकज द्विवेदी, मनोज सिंह चौहान, मुकेश सिंह, कामरान खान, दिवाकर अवस्थी ,अखिलेश कुमार, राधा बिष्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने हाथों से लोगों को खाना खिलाया। सुलखान सिंह एवं जया शांडिल्य ने अस्पताल के स्टाफ को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम में भाऊराव देवरस के सीएमएस डॉ आरसी सिंह व डॉ पीके मिश्रा, संतोष पाण्डेय, मुकेश मिश्रा, रितेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने बताया कि संस्था आगे भी ये भोजन सेवा चलाती रहेगी, जिसमे अस्पताल आने वाले भूखे प्यासे मरीजों और उनके तीमारदारों को भरपेट भोजन मिल पाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!