सेंट एंटोनी स्कूल में मनाया क्रिसमस डे, बच्चों ने धरा संता का रूप

विद्यालय के प्रबंधक मैरी एंटोनी ने कहा कि क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। जानकीपुरम, अभिषेकपुरम स्थित सेंट एंटोनीज स्कूल में बुधवार को ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिवस (क्रिसमस डे) उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनी और क्रिसमस ट्री को सजाया। इस दौरान बच्चों ने जिंगल बेल, मैरी क्रिसमस के गानों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस मौके पर प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्रबंधक मैरी एंटोनी ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला पर्व क्रिसमस शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। प्रधानाचार्या टीना फ्लोरेंस ने ईसा मसीह के आदर्शों के बारे में जानकारी दी। अंत में सैंटा क्लॉज ने केक काटकर बच्चों को वितरित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!