सीमैप निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी को भारतीय विज्ञान अकादमी, बेंगलुरु के फेलो के रूप में चुना गया

पादप विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए चुने गए डॉ त्रिवेदी

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। सीएसआईआर-सीमैप लखनऊ के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी को भारतीय विज्ञान अकादमी, बैंगलोर, द्वारा फेलो के रूप में चुना गया है। उन्हें पादप विज्ञान के क्षेत्र में उनके अग्रणी योगदान, विशेषतः फाइटोमोलेक्यूल्स से संबंधित पाथवे की व्याख्या एवं इंजीनियरिंग के लिए अकादमी द्वारा चुना गया है। डॉ. त्रिवेदी को पादप विज्ञान में उनके योगदान के लिए भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी व राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के फेलो के रूप में पहले ही चुना जा चुका है। भारतीय विज्ञान अकादमी में चुनाव के साथ ही डॉ. त्रिवेदी अब भारत की सभी चार प्रमुख विज्ञान अकादमियों (INSA, IAS, NASI और NAAS) के फेलो हैं। इसके अतिरिक्त वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की प्रतिष्ठित जे.सी. बोस राष्ट्रीय फैलोशिप व भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग से टाटा इनोवेशन फेलोशिप अवार्ड के प्राप्तकर्ता भी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!