यूपी महोत्सव में कुटीर उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा : डॉ नीरज बोरा

यूपी महोत्सव की 10 वीं सांस्कृतिक संध्या में डॉ नीरज बोरा यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित, नगर निगम के उपसभापति प्रदीप शुक्ला, पार्षद राघव राम तिवारी, पार्षद रूपाली गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय को प्रगति गौरव सम्मान

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। कुटीर स्तर पर चल रहे उद्योगों को
यूपी महोत्सव में जरूरी पोषण मिल रहा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों से उत्पाद लेकर आये प्रदर्शकों को खरीदारों से जरूरी प्रोत्साहन मिलने के साथ ही प्रचार प्रसार का लाभ भी मिल रहा है। यह बात लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ नीरज बोरा ने पोस्टल ग्राउंड, अलीगंज में चल रहे यूपी महोत्सव में सोमवार को व्यक्त किये। प्रगति पर्यावरण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित यूपी महोत्सव के 10वी सांस्कृतिक संध्या के बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
डॉ बोरा ने कहा कि हस्तशिल्प कला हमारी संस्कृति का धरोहर है। राज्य के हजारों लोग हस्तकला से जुड़े हुए हैं। परंतु उन्हें सही बाजार नहीं मिलने के कारण वे सामानों को सही ढंग से बिक्री नहीं कर पा रहे थे एवं उनकी स्थिति दयनीय हो गई थी। प्रदेश की योगी सरकार उनके लिए बाजार उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी के तहत कुटीर उद्योग को प्रोमोट करने के लिए एक जिला एक उत्पाद योजना को चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य भी हस्तशिल्प कला को विकसित करना है। डॉ बोरा ने ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह व उपाध्यक्ष एनबी सिंह को  धन्यवाद देते हुए कहा यूपी महोत्सव सरकार की मंशा को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर विधायक डॉ नीरज बोरा को यू पी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर निगम के उपसभापति प्रदीप शुक्ला, पार्षद राघव राम तिवारी, पार्षद रूपाली गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय प्रगति गौरव सम्मान से सम्मानित हुए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह, कृपा शंकर मिश्रा, सतीश वर्मा, सौरभ त्रिवेदी, प्रवीण मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गीतों संग मैजिक शो
महोत्सव में खुशी सोनकर, स्वरा त्रिपाठी, गौरी द्विवेदी, वर्तिका ओझा, समृध्दि और आरना ने नवनीत रस्तोगी के निर्देशन में मटकी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति के उपरान्त मैजिसियन बादशाह ने अपने जादुई करतबों से दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!