यूपी महोत्सव में कथक संग बॉलीवुड नृत्य ने किया मंत्र मुग्ध

मोहनलालगंज के विधायक अमरेश रावत यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड केन्द्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में चल रहे 15वें यूपी महोत्सव-2022 की बारहवीं  सांस्कृतिक संध्या में कथक संग बॉलीवुड नृत्य ने मंत्र मुग्ध किया।

15वें यू पी महोत्सव की बारहवीं सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मोहनलालगंज के विधायक अमरेश रावत ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने मुख्य अतिथि मोहनलालगंज के विधायक अमरेश रावत को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर यू पी गौरव सम्मान से सम्मानित किया।प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्वत कोविड-19 के नियमों के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित यूपी महोत्सव की बारहवीं सांस्कृतिक संध्या का आरम्भ भावना फाउंडेशन के कलाकारों शशि, अवंतिका, मीतू, यामिनी, आकृति, हर्षिता, जितेंद्र, विधि ने कथक नृत्य शैली में मेरे घर राम आये हैं पर भाव पूर्ण नृत्य से कर दर्शकों को भगवान श्री राम की भक्ति के सागर में आकन्ठ डुबोया। भक्ति भावना से ओत प्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त प्रिंसी तिवारी ने अपसारा आली, चहक अवस्थी ने छम्मक छल्लो, शीतल सिंह ने आयो रे शुभ दिन, शीतल सिंह ने देश रंगीला, अंजलि सिंह ने घर मोरे परदेशीया, आर्यन सिंह ने हम्मा हम्मा, डिम्पल अवस्थी ने लत लग गई पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त मीतू, अवंतिका, विधि, यामिनी और आकृति ने पंजाबी गिद्दा की मनोरम छटा बिखेरी। कार्यक्रम का संचालन सम्पूर्ण शुक्ला ने किया।

पुस्तक अलकाजंलि -साझा कहानी संग्रह का विमोचन

इसके पूर्व आज दिन में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल द्वारा काव्य पाठ व पुस्तक विमोचन अल्का गुप्ता के निर्देशन में किया गया। समारोह में अल्का गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’ के सम्पादन में प्रकाशित पुस्तक अलकाजंलि -साझा कहानी संग्रह का विमोचन साहित्यकारा सरोज बाला सोनी ने किया। इसके अलावा काव्य गोष्ठी में  डा.अनुराधा पांडेय, अनमोल, शशि सुमन, प्रीति तिवारी, प्रतिभा गुप्ता, रत्ना बापुली, सरिता कटियार, साधना मिश्रा ‘लखनवी’, अनीता सिंहा, डा. विभा प्रकाश, उमेश प्रकाश सक्सेना, उमा सिंह, रेनू द्विवेदी, वन्दना विशेष गुप्ता, सरोज बाला सोनी, डा. रेखा गुप्ता, रश्मि लहर, रेखा बोरा, अंजू, डा. अनुराधा पांडेय और अलका गुप्ता ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को आह्लादित किया।

उपन्यास “सुगंधा”पर परिचर्चा

इसी क्रम में शारदेय प्रकाशन द्वारा अमिता मिश्रा मीतू के उपन्यास “सुगंधा”पर एक परिचर्चा हुई। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर कुमकुम शर्मा ने पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि “सुगंधा” मे एक नायिका के संघर्ष के साथ विरोध को भी शालीनता से दर्शाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की डिप्टी डायरेक्टर कुमकुम शर्मा ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीता मिश्रा और विजयलक्ष्मी सिंह ने मंच की शोभा बढ़ाई। मुख्य वक्ता के रूप में अलका प्रमोद ने उपन्यास के कथानक पर प्रकाश डाला और कुशल संचालन निवेदिता श्री ने किया। इस अवसर पर स्वेता द्विवेदी , संजीव मिश्रा, सयुंकता मिश्रा, महेंद्र भीष्म आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!