लखनऊ की समाजसेविका ओम सिंह इंडियन अचीवर्स अवार्ड 2023 से सम्मानित

जन शरणं संस्था,नई दिल्ली ने मातृ दिवस पर विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिलाये हुई सम्मानित

क्राइम रिव्यू
नई दिल्ली। जन शरणं संस्था,नई दिल्ली के तत्वावधान में मातृ दिवस के अवसर पर लाजपत नगर ऑडिटोरियम में इंडियन अचीवर्स अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया। समारोह में लखनऊ की समाज सेविका ओम सिंह समेत पूरे देश से चयनित 16 महिलाओं को उनके सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में संस्था ने सभी सदस्यों को अंग वस्त्र, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
लखनऊ की ओम सिंह चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन नाम से एनजीओ का संचालन करती हैं। ओम सिंह को यह सम्मान भोजन सेवा ‘सीता रसोई लखनऊ’ व ‘गौरैया संरक्षण अभियान’ और निशुल्क काउंसलिंग जैसे अनेकों सामाजिक हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा की प्रसिद्ध गायिका रेणुका पंवार ने मां विषय पर आधारित अपनी नई एलबम का गाना भी लॉन्च किया। रेणुका ने ’52 गज का’ सुपरहिट गाना गाकर खूब शोहरत हासिल की है। जन शरणं संस्था के फाउंडर रामांशु वर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।
ओम सिंह के लिए समाजसेवा बना पैशन
मूलतः ओम सिंह इलाहाबाद की रहने वाली है। शादी के बाद से वह लखनऊ में रह रही है। डांस, योग, मॉडलिंग और समाजसेवा के अपने शौक को अब उन्होने अपना पैशन बना लिया है। ओम ने योग और नैचुरोपैथी की पढाई भी की है। वह फिजियोथेरिस्ट और कांउसलर भी है। ओम सिंह ने इलाहाबाद विश्व विद्यालय और प्रयाग संगीत विद्यालय कत्थक डांस भी सीखा है। ओम के आदर्श पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम है। ओम ने इलाहाबाद के मनोविज्ञान शाला उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से साइकॉलजिस्ट एवं काउंसलर की पढ़ाई की है। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वनस्पति शास्त्र में एमएससी हैं और M.Ed में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया है। 6 महीने का लेटिन अमेरिकन डांस सालसा में डिप्लोमा लिया है। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कॉस्मेटोलॉजिस्ट एवं ब्यूटीशियन द्वारा सर्टिफाइड योगा ट्रेनर है। ओम सिंह ने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!