मोदी सरकार की प्राथमिकता में गरीब कल्याण सर्वोपरि

भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनसम्पर्क महाभियान के क्रम में लखनऊ उत्तर विधानसभा में संयुक्त सम्मलेन

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। मोदी सरकार की प्राथमिकता में गरीब कल्याण सर्वोपरि है। सरकार ने अपने नौ सालों में करोड़ों लोगों को मकान, शौचालय, उज्जवला योजना कनेक्शन दिए हैं। इन नौ सैलून में देश के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास हुआ है। मोदी सरकार के नौ साल पिछले 70 सालों पर भारी हैं। ये बातें भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने मंगलवार को डालीगंज में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में कहीं। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनसम्पर्क महाभियान के क्रम में लखनऊ उत्तर विधानसभा भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के संयुक्त सम्मेलन में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि मोदी सरकार के कारण देश को वैश्विक स्तर पर सम्मान मिला है और भारतवंशियों की गौरव गरिमा बढ़ी है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और उससे जन जीवन में हुए परिवर्तन का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेन्द्र शर्मा अटल ने किया। सर्वश्री घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, मण्डल अध्यक्ष सुदर्शन कटियार, रामशरण सिंह, लवकुश त्रिवेदी, राकेश पाण्डेय, विशाल गुप्त, विभिन्न वार्डों के पार्षद, उत्तर विधानसभा भाजपा संगठन के अनुसूचित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, किसान, युवा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!