आज अयोध्या दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

क्राइम रिव्यू:- राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू आज राम लला के दर्शन के लिए अयोध्य पहुंचेंगी. यह नवनिर्मित मंदिर की उनकी पहली यात्रा होगी। वे करीब 4 घंटे अयोध्या में रहकर हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन कर सरयू आरती में शामिल होंगी. अयोध्या में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के स्वागत में उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी समेत कई महत्वपूर्ण लोग भी मौजूद रहेंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मुताबिक, वह शाम 4 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेंगी. 4 : 50 पर हनुमानगढ़ी के दर्शन और पूजन करेंगी. 5 : 45 पर सरयू घाट पर पहुंचेंगी और सरयू आरती में शामिल होंगी. 6 : 45 पर राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगी और राम लला के दर्शन और आरती करेंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू पूजन और महाआरती में भी लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति सचिवालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रपति सबसे पहले श्री हनुमान गढी मंदिर में दर्शन करेंगी तथा महाआरती में शामिल होंगी। इसके बाद वह प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला भी जायेंगी। राष्ट्रपति सरयू पूजन और आरती में भी हिस्सा लेंगी। अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति की पहली अयोध्या यात्रा होगी। अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर कहा कि अयोध्यावासियों की तरफ से महामहिम राष्ट्रपति का बहुत स्वागत है. वे रामलला के दर्शन करेंगी और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगी. ये हमारे लिए बहुत आनंद और सौभाग्य का पल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!