फिर धुआंधार एक्शन करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की घोषणा

क्राइम रिव्यू: देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल आइकॉन बनने तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। एक्शन हो या रोमांस या फिर कोई किरदार, प्रियंका चोपड़ा उसमें कुछ इस तरह से रम जाती हैं कि मानों वह उनके लिए ही बना लो। उनकी लास्ट अमेजन प्राइम रिलीज वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को ऑडियंस का बहुत ही प्यार मिला था। रिचर्ड मैडेन को उन्होंने अपने एक्शन में पूरी-पूरी टक्कर दी थी।

अब इस सीरीज के दूसरे सीजन के साथ मेकर्स एक बार फिर ऑडियंस के बीच आने की पक्की तैयारी कर चुके हैं। सिटाडेल के दूसरे सीजन की घोषणा हाल ही में मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ की। सिटाडेल ऑन प्राइम ने प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन का एक नया पोस्टर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर करते हुए फैंस को दूसरे सीजन की जानकारी दी।

आपको बता दें कि इस ग्लोबल सीरीज के दूसरे वर्जन को रिन्यू किया गया है। पहले सीजन को जहां जो रूसो ने प्रोड्यूस किया था, तो वहीं दूसरे सीजन में वह खुद निर्देशक की कुर्सी संभालते हुए नजर आएंगे। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर डेविड नील फिर से शो रनर के रूप में लौटेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रिपोस्ट किया है, लेकिन सिटाडेल-2 के दूसरे सीजन की रिलीज डेट क्या होगी, ये जानकारी मेकर्स ने नहीं शेयर की है।

और भी पढ़ें: कंगना रनौत ने मंदिर में शॉर्ट्स पहनकर जाने वाली लड़कियों पर अपना गुस्सा जाहिर किया,शेयर किया अपना भी किस्सा

सिटाडेल के पहले सीजन की सफलता के एक महीने बाद इसके दूसरे सीजन की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि पहले सीजन में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने एजेंट नादिया सिंह का किरदार निभाया था। अब अपने इसी किरदार को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा नए सस्पेंस के साथ फिर से नजर आएंगी और रिचर्ड मेडेन के साथ मिलकर दुनिया को बचाने का जिम्मा उठाएंगी।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में ‘सिटाडेल’ की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे से खून निकल रहा है और वह खूब धूम-धड़ाम कर रही हैं। इस सीरीज के अलावा वह जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्पेस’ में नजर आएंगी। उनकी फिल्म ‘लव अगेन’ भी रिलीज हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!