लखनऊ की समाजसेविका ओम सिंह ‘शक्ति सम्मान 2022’ से सम्मानित

गोरखपुर के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 50 हस्तियों का हुआ सम्मान

क्राइम रिव्यू
गोरखपुर/ लखनऊ। आईईसीएसएमई और आईटीएम (गिडा) के सहयोग से गोरखपुर के इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कैंपस में शुक्रवार को 15 वां नेशनल विमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022 का आयोजन किया गया। समारोह में लखनऊ की समाज सेविका ओम सिंह समेत पूरे देश से चयनित 50 महिलाओं को उनके सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
लखनऊ की ओम सिंह चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। ओम सिंह को यह सम्मान भोजन सेवा ‘सीता रसोई लखनऊ’ व ‘गौरैया संरक्षण अभियान’ और निशुल्क काउंसलिंग जैसे अनेकों सामाजिक हित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, सर्टिफिकेट तथा भगवद गीता देकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ से ओम सिंह के अलावा दिल्ली से अर्चना सिंह, उड़ीसा से रंजीता प्रियदर्शिनी, गोवा की पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मृदुला सिन्हा, फैशन डिज़ाइनर डॉक्टर संजना, गुजरात से रेशमा शाह, ब्रह्मकुमारी बहन विजयलक्ष्मी, छत्तीसगढ़ से डॉक्टर हिना सिंह, स्वर्गीय सिंधुताई सत्काल, पूर्वी डीजी तिहाड़ जेल विमला मेहरा, राजस्थान से श्रीमती विजया कवर, त्रिपुरा से महारानी विभा कुमारी देवी, भोपाल से श्रीमती कृष्णा गौर, गुलाबी गैंग, दार्जिलिंग से शांता छेत्री आदि को सम्मान प्रदान किया गया।
इंडो यूरोपियन चेंबर ऑफ स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज ने आईटीएम गोरखपुर और योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से पूरे भारतवर्ष से अलग-अलग क्षेत्रों में समाज के लिए कार्यरत 50 महिलाओं का चयन किया। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर सिंघल, विजय तिवारी तथा मनोज सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!