35 लाख खर्च कर ब्याही थी बेटी, दहेज को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ की मारपीट,फिर मांग रहे 20 लाख

क्राइम रिव्यू: हमारे देश में दहेज प्रथा आज भी जारी है। भले ही दहेज प्रथा को रोकने के लिए कई कानून बन गए है। लेकिन आज भी मासूम बेटियों को इसके लिए प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें दहेज की बली चढ़ाया जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के अमरोहा से सामने आया है। जहां पर दहेज को लेकर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जब इसकी जानकारी लड़की के मायके वालों को हुई तो मायके वाले तुरंत वहां पहुंचे और विवाहिता को अपने साथ घर ले आए।

बता दें कि, यह पूरा मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जमनाखास का है। जहां के निवासी कमलवीर सिंह ने अपनी बेटी चंद्रिका की शादी 24 जनवरी 2021 को राजस्थान के जिला गंगानगर के कस्बा अनूपगढ़ निवासी अक्षत त्यागी के साथ की थी। कमलवीर सिंह ने शादी में 35 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले चंद्रिका को दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुराल वालों ने उससे 20 लाख रुपए की मांग की। जिसके लिए वो उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। जब विवाहिता ने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

और भी पढ़ें: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली की दरों पर हुआ बड़ा फैसला

इसके बाद उन्होंने चंद्रिका से कई बार मारपीट की। हालांकि कई बार मायके वाले राजस्थान जाकर समझौता करा आए थे। परंतु फिर भी चंद्रिका के साथ मारपीट का सिलसिला चलता रहा। 23 मार्च को भी बेरहमी के साथ पीटा गया और उसको घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर मायके वाले राजस्थान पहुंचे तथा बेटी को घायल अवस्था में घर ले आए। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में कमलवीर सिंह की तहरीर पर अक्षत त्यागी, अमित त्यागी, अंजना त्यागी व ओजस्वी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!