मयूर रेजिडेंसी सोसायटी की महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव मनाया

महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर सावन की छठा बिखेरी

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। मयूर रेजिडेंसी सोसायटी की महिलाओं द्वारा रिंगरोड स्थित एक होटल में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। शैली सिन्हा की गणेश स्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस बीच महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर सावन की छठा बिखेरी। सावन के गीतों पर श्यामा मॉल, आशिता, अलका, गुंजन, कंचन, नविता, पूजा, नीतू, लिली ने सामूहिक नृत्य कर तालियां बटोरी। वही पूनम, सुमन, सरूपा, ज्योति, प्रतिभा , अमृता और भावना ने भी आकर्षक नृत्य किया। इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं भी हुई। जिसका सभी ने पूरा आनंद लिया कार्यक्रम का संचालन श्याम मॉल ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!