अधिवक्ता अमजद खान तमन्ना यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के प्रभारी बनाये गए
आल इंडिया उलेमा बोर्ड की कार्यकारिणी ने लिया फैसला
![](https://www.crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210918-WA0146.jpg)
क्राइम रिव्यू
लखनऊ। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा सभा चुनाव 2022 के लिए बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व अधिवक्ता अमजद खान तमन्ना को प्रभारी नियुक्त किया है। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेयाज अहमद कासमी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अमजद खान तमन्ना यह जिम्मेदारी उनके द्वारा उत्तरप्रदेश में किये गए कार्यो को देखते हुए दी गई है।
प्रदेश प्रभारी अमजद खान तमन्ना ने बताया कि वर्ष 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों की जानकारी और उसका डाटा एकत्र करके 20 अक्टूबर तक बोर्ड को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड किसी राजनैतिक दल के साथ नहीं है। समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले दल का साथ बोर्ड देगा।