उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लोगों को मास्क वितरित किया

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने सोमवार को हुसैनगंज पर लोगों को मास्क वितरित किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रयासों को अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़ाए।

एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हम सब मिलकर अपनी जागरूकता से कोविड-19 की रोकथाम के लिए बने नियमों का पालन करके कोविड-19 के प्रभाव को बढ़ने से रोकने में अपनी सहायक भूमिका निभा सकते हैं। इस मौके पर नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, हुसैनगंज इकाई के चेयरमैन मुकेश आहूजा, अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, निखिल मिश्रा, विधिक सलाहकार विशाल यादव व प्रचार मंत्री राजाराम मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!