राइजिंग इंडिया स्कूल में ग्रीन डे का आयोजन

बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश 

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित राइजिंग इंडिया स्कूल में शनिवार को सावन माह के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। ऑनलाइन हुए ग्रीन डे कार्यक्रम में बच्चों के साथ शिक्षिकाएं भी हरी रंग की पोशाक पहन कर शामिल हुई। इस मौके पर बच्चों ने अपने घरों में पौधे लगाते हुये पर्यावरण को बचाने का संदेश भी लोगों को दिया। विद्यालय की प्रधानानाचार्या आरती बाजपेई ने कहा कि आज पेड़ों की कटाई हो रही है जिससे पर्यावरण का संतुलन बिगड़ते जा रहा है और हमलोग शुद्ध वातावरण का आनंद नहीं ले पा रहे है। उन्होंने कहा कि बच्चे मिटटी की भांति होते है उन्हें जिस आकृति में ढाला जायेगा वह उसी प्रकार ढलेंगे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के लिए पौध लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए हरी सब्जियों को खाना चाहिए। इनसे हमे पोषक तत्व मिलते हैं।
ग्रीन डे कार्यक्रम में ऋषभ, प्राची, समृद्धि, श्रेष्ठ, नंदन, तस्या , अंश व समेत अन्य बच्चों के साथ शिक्षक अंशू वर्मा , कीर्ति गोसाईं, आयुषी श्रीवास्तव व खुशबू राय ने विशेष रूप से सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!