राजनैतिक पहचान के लिए एक जुट हो कायस्थ समाज : राजीव रंजन

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की उत्तर प्रदेश में पहली कार्यकारणी की बैठक शनिवार को एक होटल में सम्पन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश भर के कायस्थ्य कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। जबकि मुख्य अथिति के रूप में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदन के साथ हुई। इसके बाद कायस्थ कुल देव चित्रगुप्त भगवान को याद करते हुए सभी ने एक साथ चित्रगुप्त की आरती की।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने समाज में कायस्थों की भूमिका के बारे में चर्चा की। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि किसी भी संस्था को चलाने के लिए राजनीति में उसकी दखल भी होना जरूरी है। बीते कुछ सालों से राजनीतिक पार्टियां कायस्थों को उपेक्षित करती आ रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कायस्थ एकजुट होकर राजनीति में अपनी उपस्थित दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि अब कायस्थ उसी पार्टी को वोट करेगा, जो पार्टी कायस्थ उत्थान के लिए आगे आएगी।

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (मीडिया) अमरीश श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ को हमेशा राजनीति में अनदेखा किया गया है, लेकिन कायस्थ की एकजुटता अब सरकार की कुम्भकर्णी नींद खोल रही है। प्रदेश में कायस्थ्य को ओबीसी में शामिल करने की चर्चा यह साफ दर्शाती है कि सरकार की नज़रों में कायस्थ का सूरज एक बार फिर चमक रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!