श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, Gotabaya Rajapaksa अपने आवास से भागे

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। श्रीलंका में आर्थिक हालात से परेशान प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास को घेर लिया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति राजपक्षे अपने आवास से भाग गए हैं। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति राजपक्षे के भागने का दावा किया है। बता दें कि इससे पहले 11 मई को तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे पूरे परिवार के साथ भाग गए थे। उग्र भीड़ ने राजपक्षे के कोलंबो स्थित सरकारी आवास को घेर लिया।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने दोपहर बाद कोलंबो में राष्ट्रपति आवास को घेर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे के सरकारी आवास में भी तोड़फोड़ की। आपको बता दें कि श्रीलंका में बिगड़ते आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सरकार की विरोध रैली चल रही है। श्रीलंका में शुक्रवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस प्रमुख चांदना विक्रमरत्ने ने बताया कि राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात नौ बजे से कर्फ्यू लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को सत्ता से हटाने के लिए हजारों की संख्या में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी शुक्रवार को कोलंबो में घुसे थे, जिसके बाद कर्फ्यू का फैसला किया गया।

कर्फ्यू के बावजूद लाखों लोग बाहर निकले
शुक्रवार को पुलिस ने कर्फ्यू लगाने से पहले कोलंबो में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस और पानी की बौछारें कीं। बताया जा रहा है कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों में धार्मिक नेता, राजनीतिक दल, शिक्षक, किसान, डॉक्टर, मछुआरे और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं।

सांसद ने खुद को गोली मारी
बता दें कि 10 मई को सत्तारूढ़ पार्टी (श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना) के सांसद अमरकीर्थी अथुकोराला का निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार को निटंबुवा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घेर लिया था। लोगों ने बताया कि इस दौरान सांसद की एसयूवी कार से फायरिंग हुई। इस पर भीड़ भड़क गई। फिर सांसद भागकर एक इमारत में छिप गए, जिसे हजारों लोगों ने घेर लिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद भीड़ के डर से सांसद ने खुद को अपनी रिवॉल्वर से गोली मार ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!