सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव का स्वागत

पूर्वी विधानसभा की अध्यक्षा सुधा कुमारी ने अपनी टीम चांदनी, पिंकी, सुलेखा वर्मा, सुमन चौहान, प्रियंका यादव एवं शकीरा अंसारी के साथ स्वागत किया

क्राइम रिव्यू
 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव आशा लता सिंह का शनिवार को पार्टी की पूर्वी विधानसभा की अध्यक्षा सुधा कुमारी ने अपनी टीम चांदनी, पिंकी, सुलेखा वर्मा, सुमन चौहान, प्रियंका यादव एवं शकीरा अंसारी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम जनता तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कराए  कार्यों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके के लोगों से समाजवादी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के बारे में बताया जाना चाहिए। इस अवसर पर रितु गुप्ता एवं समाजसेवी हेमंत भसीन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!