स्कूल का नाम बदलने पर भड़के सपा कार्यकर्ता, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी चाँद सिद्दीकी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

जानकीपुरम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्राइवेट स्कूल के टक्कर का अभिनव मॉडल स्कूल का कराया था निर्माण

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। जानकीपुरम के मडियांव गांव स्थित अभिनव मॉडल स्कूल का नाम बदले जाने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने पूर्व पार्षद व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी चाँद सिद्दीकी के नेतृत्व में स्कूल परिसर पर प्रदर्शन किया।
पूर्व पार्षद चाँद सिद्दीकी ने कहा कि सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मडियांव गांव में  अभिनव मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य कराया था। इस स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए प्राइवेट स्कूल से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन अब योगी सरकार इस स्कूल का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेई ने नाम पर रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को स्कूल का नाम बदलने के स्थान इस स्कूल को मॉडल मानकर प्रदेश के अन्य जनपदों में ऐसे नये स्कूल का निर्माण कराएं और उन स्कूलों का नाम अटल जी के नाम पर रखें। पूर्व पार्षद ने बताया कि इस विद्यालय में 375 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिसे 5 अध्यापक द्वारा पढ़ाया जा रहा है। सरकार को अध्यापकों की संख्या बढ़ानी चाहिए जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। प्रदर्शन में सपा की लखनऊ उत्तर विधानसभा अध्यक्ष आलोक यादव, अभिषेक मिश्रा, रवि यादव, शैलेंद्र राजपूत, अनिल गौतम, रईस, अमिता त्रिपाठी, अनस, प्रवेश यादव राहुल यादव संदीप यादव सहित क्षेत्रीय महिलाएं भी शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!