चिकन न बनाने पर पति ने गुस्से में पत्नी को जमकर पीटा, फिर कमरें में जाकर लगा ली फांसी

क्राइम रिव्यू: कभी कभार घरों में छोटी-छोटी बातों पर पनपे झगड़े कब विशाल रूप ले लेते हैं पता नहीं चलता। जो भारी नुकसान कर जाते हैं। ऐसी ही एक उदाहरण यूपी के झांसी में देखने को मिली है। जहां पत्नी के चिकन न बनाने पर पति ने गुस्से में अपना आपा खो दिया। पहले पत्नी को जमकर पीटा, फिर कमरें में जाकर फांसी लगा ली।

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। यहां के रहने वाले पवन कुमार (36) की 4 साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। बड़े भाई कमलेश शाक्य ने बताया, ”पवन के दो से तीन बार कहने के बाद भी प्रियंका ने चिकन नहीं बनाया। प्रियंका ने कहा कि वह कल बना देगी। मगर पवन रात में चिकन बनाने की जिद पर अड़ा था। इस बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद प्रियंका दूसरे कमरे में जाकर लेट गई। इधर, पवन ने भी अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

और भी पढ़ें: बच्चों की वजह से सो नहीं पा रही गोलू’ यानी कृतिका मलिक, आधी रात को बिगड़ी तबीयत

आगे बताया कि बुधवार रात को वह छत पर सोया था। देर रात 1 बजे नीचे आया तो पवन कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। तब अपनी 10 साल की बेटी को देखने के लिए भेजा। उसने आकर बताया कि चाचा कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया, तो करीब 6 फीट ऊंची खूंटी पर पवन ने फांसी लगा रखी थी और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!